कांग्रेस और महंगाई का चोली दामन का साथ है: पीएम मोदी

जोधपुर राजस्थान

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद और झूठवाद के साथ कांग्रेस जब-जब आती है, अपने साथ महंगाई को लेकर आती है। कांग्रेस और महंगाई का चोली दामन का साथ है। कांग्रेस राज में 10% की दर से महंगाई बढ़ रही थी। 2014 के चुनाव में महंगाई ही मुद्दा था, आज हमारे विरोधी भी महंगाई शब्द बोल नहीं रहे हैं। पांच वर्षों की मेहनत के बाद आपके इस चौकीदार ने महंगाई की दर को घटाकर 2 या 3 प्रतिशत पर लाकर खड़ा कर दिया है।

पीएम बोले कि पाकिस्तान में आस्था के कारण प्रताड़ित होकर जो लोग भारत आए हैं, जो कांग्रेस की गलती के कारण आज भुगत रहे हैं, उनकी नागरिकता का प्रावधान भी हम करने वाले हैं। मैं ये भी कह दूं कि जो अवैध तरीके से भारत में आए हैं, जो अपना देश छोड़कर, भारत के संसाधनों पर कब्जा करने आए हैं, उनके साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस 2009 में एक ढकोसलापत्र लाई थी। देश की जनता को गुमराह करने वाला कांग्रेसी दस्तावेज। वो 26/11 के मुंबई हमले के बाद का दौर था इसलिए 2009 में कांग्रेस ने वादा किया था कि आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे। कांग्रेस का ढकोसला पत्र पाकिस्तान का भोंपू ज्यादा लगता है। ये कश्मीर से सेना हटाना चाहते हैं। जवानों के विशेष अधिकार को हटाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *